राष्ट्रीय स्तर के योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चाईबासा योग एसोसिएशन के विजेता प्रतिभागियों की टीम रवाना

 राष्ट्रीय स्तर के योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चाईबासा योग एसोसिएशन के विजेता प्रतिभागियों की टीम रवाना



santosh verma

Chaibasa ःयोग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में कर्नाटक मैसूर में 50वीं राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक किया जाना निर्धारित है।इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर योगासन एंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी भाग लेंगे पश्चिमी सिंहभूम जिला के लिए यह गौरव की बात है कि राज्य स्तर पर आयोजित योगासन प्रतियोगिता में पूर्व में चयनित 45 वर्ष से ऊपर वर्ग में श्री सुनील कुमार प्रजापति (प्रथम स्थान) तथा देवीलाल महतो (द्वितीय स्थान) ;  35 से 45 वर्ष ग्रुप में पुरुष वर्ग से सोम नायक (द्वितीय स्थान),  महिला वर्ग से चित्रा साह (प्रथम स्थान) महिला वर्ष से 30 से 35 उम्र वर्ग से सुश्री रश्मि सिंह (द्वितीय स्थान) और पुरुष वर्ग में सदानंद साहू  (तृतीय स्थान) इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे हैं, पश्चिमी सिंहभूम के कई प्रतिभागियों को योगाचार्य श्री सुमित कुमार विश्वकर्मा का मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास का लाभ मिला है, आज उपरोक्त सभी चयनित प्रतिभागी कर्नाटक के मैसूर में योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चाईबासा से प्रस्थान किया।इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम योगा एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मुकुंद रूंगटा, सचिव श्री दीपक प्रसाद, झारखंड राज्य योग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल एवं पश्चिमी सिंहभूम योग एंड स्पोर्ट्स कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post