Saraikela Chhath Tragedy: चांडिल शहरबेड़ा छठ घाट पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लगभग 24 घंटा तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन....


चांडिल: सरायकेला जिले के चांडिल शहरबेड़ा छठ घाट पर छठ पूजा के दौरान एक हृदयविदारक हादसा हो गया। एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूब गए, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि परिवार के अन्य दो सदस्य — संजय कुमार और उनका बेटा प्रतीक कुमार — की तलाश जारी रही। आज सुबह एनडीआरएफ की टीम ने संजय कुमार का शव बरामद कर लिया, लेकिन प्रतीक का कोई सुराग नहीं मिला था।

लगभग 24 घंटे के बाद, आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण के आग्रह पर स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों ने महज 15 मिनट में प्रतीक कुमार का शव नदी से बाहर निकाल लिया।

पुरेंद्र नारायण ने इस घटना को आदित्यपुर और चांडिल क्षेत्र के लिए बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि छठ जैसे पावन पर्व पर ऐसी त्रासदी पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली है।

वहीं चांडिल एसडीओ ने बताया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के तमाम इंतज़ाम किए गए थे, बावजूद इसके यह हादसा हुआ, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। एसडीओ ने यह भी कहा कि इस घाट पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और भविष्य में इस स्थान को नहाने या अन्य कार्यों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।

घटना के बाद पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि शहरबेड़ा घाट पर पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं। प्रशासन अब इस हादसे के बाद स्थायी सुरक्षा उपायों की तैयारी में जुट गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post