टाटा स्टील, विजय II आयरन ओर माइन और सारंडा वन प्रमंडल ने मनाया वन्य प्राणी सप्ताह

 टाटा स्टील, विजय II आयरन ओर माइन और सारंडा वन प्रमंडल ने मनाया वन्य प्राणी सप्ताह



santosh verma

Chaibasa  ः सारंडा स्थित बरायबुरू वन विश्राम गृह में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन समरोह सारंडा वन प्रमंडल और विजय II लौह अयस्क खदान , मेसर्स टाटा स्टील लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.इस सप्ताह, कम्पनी के द्वारा नजदीकी गाँवो के बच्चों में वन्य जीवो के संरक्षण का सन्देश देते हुए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था।मुख्य अतिथि रेंज अफसर परमानन्द रजक ने वन्य प्राणी सप्ताह के महत्त्व पर प्रकाश डाला और बताया कि हमें वन्य जीवों का संरक्षण अवश्य करना चाहिए। 

खदान चीफ राजीव कुमार ने इस सप्ताह 2 अक्टूबर से  आठ अक्टूबर के दौरान किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला l उन्होंने बताया की इस सप्ताह के दौरान हमने गांवों में पौधा रोपण और वितरण किया l गांव के लोगो और बच्चो में  वन्य- प्राणियो  के संरक्षण के प्रति  जागरूकता  लाने  के लिए गांव में प्रभात फेरी निकला गया l ग्रामीण बच्चों के लिए प्रकृति व्याख्या  केंद्र (NIC) चाईबासा  का शैक्षणिक  परिभ्रमण आयोजित  किया  गया l 

खान प्रबंधक विवेक कुमार अग्रवाल ने वन्य प्राणी सप्ताह के  उद्देश्य  पर  प्रकाश डाला I उन्होंने बताया  कि वनों की कटाई, औद्योगिक विस्तार, शहरीकरण, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण कई दुर्लभ प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं। इसलिए यह सप्ताह हमें स्मरण कराता है कि —“जब तक जंगल और जानवर सुरक्षित हैं, तब तक मानव जीवन भी सुरक्षित है।” टाटा स्टील केवल इस्पात बनाने वाली कंपनी नहीं है — यह एक ऐसी संस्था है जो “सतत विकास (Sustainable Development)” की विचारधारा पर चलती है। हमारे संस्थापक जमशेदजी टाटा ने कहा था —“समाज जो हमें देता है, उसे लौटाना हमारा कर्तव्य है।”

बरायबुरू मुंडा जुनु पूर्ति ने अधिक से  अधिक  वृक्ष  लगाने पर जोर दिया l इस  दौरान टाटा स्टील लिमिटेड से अंशुमान बेहरा , सुब्रत महापात्रा , संजय पाठक , अरुण कुमार सिंह ,अमूलय निसंक रे ,   हर्ष कुमार , रमेन्द्र कुमार  आदि उपस्थित थे l

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post