जीएसटी 2.0 के अंतर्गत टैक्स दरों में हुए बदलाव पर सेमिनार का आयोजन
santosh verma
Chaibasa ःटाटा रोड स्तिथ सन्शाइन रेस्टोरेंट में चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ एवं केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में *“जीएसटी 2.0 के अंतर्गत टैक्स दरों में हुए परिवर्तन”* विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर, जमशेदपुर डिवीजन-1 के सहायक आयुक्त रत्नेश कुमार बरियार, अधीक्षक डोमन मार्डी, अधीक्षक जय सिंह मीणा एवं अधीक्षक प्रदीप चौधरी उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों एव व्यवसायी बंधुओं का स्वागत अध्यक्ष संजय चौबे द्वारा अपने स्वागत उद्गघोष से किया सेमिनार के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों को 22 सितंबर 2025 से प्रभावी कर दरों में किए गए संशोधनों के संबंध में विस्तारपूर्वक एवं सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को अब 0% एवं 5% कर दर की श्रेणी में समायोजित किया है, जबकि मोटर पार्ट्स, माइनिंग वर्क्स, कन्स्ट्रक्शन जॉब इत्यादि की सेवा एवं वस्तु को 18% के एकीकृत दर में रखा गया है। वहीं भोग-विलासिता की वस्तुओं, जैसे तंबाकू, गुटखा इत्यादि, पर कर की दर बढ़ाकर 40% कर दी गई है। इस संशोधन के तहत एक तरह से 12% की दर को समाप्त ही कर दिया गया है।
सेमिनार के दौरान व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने विशेष कर कोषाध्यक्ष सी०ए मुकेश पोद्दार , सुनीत खिरवाल एवं विकाश अग्रवाल ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए जीएसटी प्रणाली को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने के सुझाव दिए। कई व्यापारियों ने यह भी कहा कि जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं में तकनीकी जटिलताओं को कम किया जाए, ताकि छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त कार्यभार न बढ़े।
केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर के पदाधिकारियों ने चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सभी समस्याओं एवं सुझावों को विभागीय स्तर चाईबासा चेम्बर के माध्यम से प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित व्यापारियों ने चाईबासा चेम्बर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे व्यापारी समुदाय को नीतिगत परिवर्तनों की सही जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर चाईबासा चेम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री राजीव खिरवाल श्री दुर्गेश खत्री, सचिव नीरज संदवार,सयुंक्त सचिव श्री विवेक सिन्हा, गिविंदा खैतान ,कार्यकारिणी सदस्य श्री विकाश गोयल, पीयूष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल , राकेश अग्रवाल, अंचल पसारी विभिन्न उपसमितियो के संयोजक, सम्मानित सदस्य गण समेत चाईबासा के लगभग 45 प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित थे।


