बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैठक का संचालन सोमाय सोरेन ने किया। नेताओं ने आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, रणनीति को धार देने, और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा और आने वाले राजनीतिक संघर्षों के लिए नए जोश और समर्पण का संदेश देता है। दिलचस्प बात यह रही कि इस शिविर में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही, क्योंकि उन्हें मैया सम्मान योजना का लाभ मिलने लगा है।

