Musabani: आगामी उप चुनाव को लेकर मुसाबनी में भाजपा का बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन


मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: आगामी उप चुनाव को लेकर भाजपा ने आज मुसाबनी नंबर-3 (बसंती मंडप) ग्राउंड में एक भव्य बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, सांसद और जिले के जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष श्री बाबुलाल मरांडी,जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो, पूर्व दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, रमेश हासंदा भाजपा नेत्री सुनीता देवदूत सोरेन, लखन माडी और गीता मुर्मू, बबलू प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता सम्मेलन में शामिल हुए।


प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नींव को और मजबूत करें।
जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने कहा कि चुनावी सफलता बूथ स्तर की मेहनत और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुँचाएँ और मतदाताओं को जागरूक करें। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ नजर आया।


घाटशिला विधानसभा प्रभारी अभय सिंह के प्रेरक भाषणों से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने अपने बूथों पर अधिक मेहनत करने और पार्टी की सफलता के लिए संकल्प लेने की घोषणा की। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी को एकजुट करना और आगामी उप चुनावों में जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना था। सम्मेलन में अध्यक्षता जयंत घोष ने किया, संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया। भूत सम्मेलन में पुरुषों से अपेक्षा महिलाओं की भीड़ अधिक थी, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post