घाटशिला में बाबूलाल सोरेन फिर मैदान में - भाजपा ने जताया भरोसा
News desk: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है। बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई।
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन ने स्थानीय समीकरण और पिछले चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है।
घाटशिला सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, और चुनावी सरगर्मी अब तेज होती जा रही है। भाजपा के इस फैसले के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
उम्मीदवार घोषित होने के बाद बाबूलाल सोरेन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा -
“झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट से मुझे भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी चुनने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी समेत भाजपा परिवार के सभी अभिभावकों एवं साथियों को धन्यवाद देता हूँ। जय भाजपा! तय भाजपा!!”
बाबूलाल सोरेन के इस बयान के साथ ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है।

