Ghatshila: घाटशिला में झामुमो को बड़ा झटका, 300 कार्यकर्ताओं भाजपा में हुए शामिल


घाटशिला/सुनील कुमार साहू: घाटशिला से बड़ी राजनीतिक ख़बर, झारखंड मुक्ति मोर्चा को घाटशिला में एक बड़ा झटका लगा है। यहां करीब 300 कार्यकर्ताओं ने झामुमो छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

यह कार्यक्रम घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।

इस मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, अमित यादव, और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार ने की, जबकि जिला परिषद सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने इस मौके पर कहा कि झारखंड में जनता अब परिवर्तन चाहती है, और भाजपा ही राज्य के विकास की सच्ची वाहक बनेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post