Saraikela: नीमडीह के फाड़ेंगा गांव में घटी सनसनीखेज वारदात, पिता ने बेटों पर भुजाली से किया हमला


चांडिल: सरायकेला जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... जहाँ एक पिता ने अपने ही दो बेटों पर भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया। घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के फाड़ेंगा गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता हिकिम महतो का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

इसी विवाद के दौरान हिकिम महतो ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, और जब दोनों बेटे अपनी मां को बचाने पहुंचे, तो गुस्से में पिता ने उन पर भुजाली से हमला कर दिया। हमले में दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

परिजनों के मुताबिक दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post