Saraikela: झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने आवासीय कार्यालय में ग्रामीणों से की मुलाकात


सरायकेला: सरायकेला में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह झामुमो के पूर्व प्रत्याशी नेता गणेश महाली ने अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों से मुलाकात की।

झामुमो नेता गणेश महाली से मिलने के लिए इलाके के कई गांवों से ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। झामुमो नेता गणेश महाली ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा और पार्टी संगठन स्तर पर भी आवश्यक पहल की जाएगी।


झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा - “हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है। और गांव-गांव की आवाज़ सरकार तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।

झामुमो नेता गणेश महाली की यह जनसंपर्क पहल ग्रामीणों के बीच पार्टी की पकड़ को मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post