JSSC Exam Postponed: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का JSSC पर हमला - “युवाओं के सपनों और उम्मीदों के साथ खिलवाड़


न्यूज डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की परीक्षा को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा होते नजर आया है। दरअसल, झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जो आज से शुरू होने वाली थी, उसे अचानक स्थगित कर दिया गया। परीक्षा स्थगित होने की जानकारी अंतिम समय में मिलने से अभ्यर्थी गुस्से में हैं। कई उम्मीदवार तो पहले ही अपने परीक्षा केंद्र वाले जिलों में पहुंच चुके थे, वहीं अचानक परीक्षा रद्द होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


इसी मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि - “यह युवाओं के सपनों, उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ है। अगर आयोग परीक्षा लेने में सक्षम नहीं है, तो पहले सूचना देने में क्या समस्या थी? और अगर सूचना देने में भी सक्षम नहीं हैं, तो ऐसी नकारा एजेंसियों को बंद कर देना चाहिए।”

फिलहाल, परीक्षा स्थगन के कारणों को लेकर आयोग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई हैं। झारखंड से रोजगार की उम्मीद लगाए युवाओं के साथ एक बार फिर बड़ा झटका - JSSC परीक्षा स्थगित।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post