कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के लापता होने से परिवार में अफरा-तफरी का माहौल है। कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा पंचायत अंतर्गत बाँध कुली निवासी तापस नंदी मंगलवार, 7 अक्टूबर की रात लगभग 01 बजे से लापता है। परिजनों के अनुसार, रात में तापस अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था, लेकिन सुबह उठने पर जब छोटे भाई कुणाल नंदी ने देखा तो तापस घर पर नहीं था।
अचानक बड़े भाई के लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन तापस नंदी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
लापता युवक का भाई, कुणाल नंदी ने बताया कि "रात को सब साथ में सोए थे, सुबह उठे तो भाई नहीं थे। बहुत खोजे लेकिन कुछ पता नहीं चला।"
फिलहाल परिजनों ने कांड्रा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से युवक की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
