घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में झामुमो के अधिकृत प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन ने आज धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपड़ा पंचायत के जापका गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।
प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का वादा किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर झामुमो प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन जताया। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान ग्रामीणों का अपार उत्साह और समर्थन देखने को मिला।




