Ghatshila By-election: घाटशिला में झामुमो का जनसंपर्क अभियान तेज़ - विधायक मंगल कालिंदी और कुणाल षाड़ंगी ने गांव-गांव किया दौरा


घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झामुमो का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। मंगलवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने घाटशिला प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।


नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में वोट करने की अपील की। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्वर्गीय रामदास सोरेन के सपनों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने ग्रामीणों से तीर–कमान के निशान पर मतदान कर सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।


इस दौरान झामुमो द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों को भी ग्रामीणों के बीच प्रमुखता से रखा गया। नेताओं ने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में हरीश भक्त, गौरांग माहली, सुभाष मुर्मू समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post