santosh verma
Chaibasa: झामुमो के जिला वर्ग संगठन व्यवसाय एवं बुद्धिजीवी मोर्चा का विस्तार किया गया है। दोनों वर्ग संगठन के जिला समिति की अनुमोदन हेतु झामुमो केंद्रीय समिति को भेजा गया है। यह निर्णय आज चाईबासा परिसदन में हुए झामुमो जिला वर्ग संगठन व्यवसाय एवं बुद्धिजीवी मोर्चा की संयुक्त बैठक में लिया गया है। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री लागुरी ने कहा कि आज झामुमो जिला वर्ग संगठन व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता और बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष केसर परवेज की संयुक्त बैठक में जिला समिति का विस्तार किया गया है।
श्री लागुरी ने बताया कि झामुमो केंद्रीय समिति से अनुमोदन पर स्वीकृति मिलने के उपरांत जल्द ही प्रखण्ड और नगर कमिटी का गठन कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम और विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में झामुमो के सभी वर्ग संगठन का विस्तार जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी। इसके उपरांत सभी वर्ग संगठन अपने अपने कार्य अधिकार के तहत् जिले में समन्वय स्थापित कर जनता की समस्या को सरकार तक पहुंचाने के दिशा में कर कार्य कर निदान कराने के प्रति कार्य करेंगे।
बैठक में व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष केसर परवेज, अकबर खान, मिथुन गागराई, विकास गुप्ता, बंधना उरांव, जयकुमार सिंह देव, रंजीत मंडल, मदन बोदरा, वसीम खान, विश्वनाथ बाड़ा, दुर्गा चरण देवगम , छोटेलाल बानरा, गोवर्धन चौरसिया, मनोज लागुरी, महेन्द्र तिरिया समेत पार्टी के कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।
