आगामी 15 अक्टूबर 2025 के उपरांत भी जब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं हो जाती है, तब तक बालू घाटों से बालू का उठाव बंद रहेगा
बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया की ई नीलामी की प्रक्रिया में पहली बार कोई भी वीडर नहीं मिलने पर दूसरी बार निविदा जारी की गई थी, जिसमें भी एक ही वीडर के द्वारा भाग लिया गया। जिस कारण ई नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई
santosh verma
Chaibasa: शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत अवैध खनन एवं परिचालन के विरुद्ध अभी तक कुल 115 निरीक्षणों में 121 वाहन जब्त किए गए हैं, जिसमें 77 में परिवाद/प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा ₹14.34 लाख की वसूली भी की गई है। इसके साथ ही अवैध भंडारित 121700 घनफुट जब्त बालू की नीलामी से ₹16.10 लाख का राजस्व वसूली हुआ है।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्धारित तिथि आगामी 15 अक्टूबर 2025 के उपरांत भी जब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं हो जाती है, तब तक बालू घाटों से बालू का उठाव बंद रहेगा। बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया कि ई नीलामी की प्रक्रिया में पहली बार कोई भी वीडर नहीं मिलने पर दूसरी बार निविदा जारी की गई थी, जिसमें भी एक ही वीडर के द्वारा भाग लिया गया। जिस कारण ई नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है तथा पुनः ई नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त बैठक में अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।


