Chaibasa: चाईबासा-कान्ड्रा पथ के क्षतिग्रस्त पान्ड्रासाली आरओबी के मरम्मति हेतु भारी वाहनों के आवागमन पर लगी एक माह की रोक


santosh verma

Chaibasa: चाईबासा-कान्ड्रा पथ के क्षतिग्रस्त पान्ड्रासाली आरओबी के मरम्मति हेतु भारी वाहनों के आवागमन के संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग- पथ प्रमंडल चाईबासा के द्वारा सूचित किया गया है, कि चाईबासा-कान्ड्रा पथ के क्षतिग्रस्त पान्ड्रासाली आरओबी के मरम्मति हेतु आगामी दिनांक 13.10.2025 से अगले 06 दिनों तक 02 (दो) घंटे प्रतिदिन रेलवे ब्लॉक की अनुमति प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि आरओबी का क्षतिग्रस्त हिस्सा पथ के मध्य में रहने के कारण मरम्मति के दौरान भारी वाहनों (ट्रक, बस, मालवाहक वाहन आदि) का आवागमन उक्त आरओबी से संभव नहीं होगा। जनहित में हल्के वाहनों का आवागमन की अनुमति दी जा सकती है।उक्त के दृष्टिपथ अनुरोध है कि आरओबी की मरम्मति के दौरान तथा मरम्मति होने के उपरान्त कास्टिंग और कंक्रीटिंग की स्थिरता हेतु कार्यहित में 30 (तीस) दिनों यथा 12.10.2025 से 12.11.2025 तक आरओबी से भारी वाहनों के आवागमन को अवरूद्ध करने की अत्यंत आवश्यकता है।

तद्नुसार पान्ड्रासाली आरओबी में आवागमन करने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निम्नवत है:

1. सरायकेला से चाईबासा जाने वाले सभी भारी वाहन, जिसमें ट्रक, बस और मालवाहक शामिल है, को राजनगर बाईपास से बाबा तिलका माझी चौक से सिधु-कान्हू चौक और आगे टाटा-चाईबासा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-220) से होते हुए चाईबासा की ओर मोड़ दिया जाएगा।

2. चाईबासा से सरायकेला जाने वाले वाहनों को चाईबासा बस स्टेंड से भाया टाटा-चाईबासा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-220) से सिधु-कान्हू चौक से बाबा तिलका माझी चौक और आगे राजनगर बाईपास से होते हुए सरायकेला की ओर मोड़ दिया जाएगा।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post