Saraikela/kandra: कांड्रा में अमलगम कंपनी के खिलाफ विस्थापितों का हंगामा, थाने में दी लिखित शिकायत


कांड्रा: अमलगम कंपनी के विस्थापित हरिजन समाज के लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को विस्थापितों ने रैली निकालकर कांड्रा थाना पहुंचकर कंपनी के सुरक्षा पदाधिकारी तारकनाथ और एचआर विभाग के आर. एन. प्रसाद के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।




विस्थापित प्रतिनिधि गोविंदा कालिंदी ने बताया कि पूरा घटनाक्रम कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन का रवैया लगातार विस्थापितों के प्रति उपेक्षापूर्ण रहा है, जबकि रोजगार देने का वादा किया गया था। पीड़ितों ने इस संबंध में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को भी अलग-अलग लिखित शिकायत सौंपी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post