Chaibasa: जिला उपायुक्त चंदन कुमार के निदेशानुसारशनिवार को जिला समाज कल्याण शाखा, प० सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा जिला स्तरीय बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान अन्तर्गत अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, चाईबासा में किया गया । उक्त कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प० सिंहभूम, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, चाईबासा के वार्डेन, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ, मैनेजर, महिला पर्यवेक्षिका एवं सभी बालिकाएँ मौजूद रहे। L
श्रीमती स्वेता भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प० सिंहभूम, चाईबासा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बालिकाएँ हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है, वे सिर्फ घर की नहीं बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। आज बेटियाँ हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं है, शिक्षा से लेकर विज्ञान, खेल एवं राजनीति तक।हमें सुनिश्चित करना होगा कि हर बालिका को शिक्षा एवं सुरक्षा का समान अवसर मिले। हमें बाल विवाह, भेदभाव और हिंसा जैसी समस्याओं को खत्म करने हेतु सामुहिक प्रयास करने होंगे। बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य होगा।
इस कार्यक्रम में समूह परिचर्चा, रंगोली, निबंधन, वाद-विवाद एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विजेता प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।साथ ही उक्त कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा योग नृत्य, कराटे तथा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं संबंधित नृत्य की प्रस्तुति दी गई.इस कार्यक्रम को कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, चाईबासा की शिक्षिका ने संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में 425 बालिकाओं ने एवं 40 पदाधिकारी / कर्मचारियों ने भाग लिया।


