Saraikela-Kharsawan: सरायकेला जिले में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव अभियान जारी


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर प्री कल्टीवेशन ड्राइव शुरू किया है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है और वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील की जा रही है।



सरायकेला-खरसावां जिले पुलिस द्वारा प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत पुलिस की टीम विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दे रही है।



इसी क्रम में सोमवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नारो बाजार, कुचाई थाना क्षेत्र के अरुआ गांव, दलभंगा ओपी क्षेत्र के मुटूगोड़ा, गिरुपानी और दांगीलबेड़ा सहित कई स्थानों पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। वहीं खरसावां थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गांगुडीह में छात्र-छात्राओं को भी अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूक किया गया।




अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय भाषा में लोगों को अफीम की खेती न करने का शपथ दिलाया और वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी सूरत में अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post