अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चाईबासा के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना का दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा, भव्यता एवं सामाजिक एकता के साथ हुआ संपन्न

 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चाईबासा के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना का दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा, भव्यता एवं सामाजिक एकता के साथ हुआ संपन्न 



यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक रहा, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना



santosh vetma

Chaibasa ःअखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चाईबासा द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना का दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा, भव्यता एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। कल प्रातः विधि-विधान से पूजा आयोजित की गई तथा संध्या में सामाजिक मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन कायस्थ समाज की आस्था एवं एकजुटता का प्रतीक रहा। पूजा उपरांत भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय रोरो नदी में विधिवत सम्पन्न किया गया।  



सम्मान समारोह:

सामाजिक मिलन समारोह के दौरान समाज के विभिन्न उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाएं इस प्रकार हैं –

नितिन प्रकाश – कोल्हान विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सदस्य बनाए जाने पर।

नीरज संदवार – चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स में दूसरी बार निर्विरोध सचिव चुने जाने पर।

श्विवेक कुमार सिन्हा – चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने पर।

बाल प्रतिभा अर्णव सिन्हा – ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर।



बालिका आस्था सिन्हा – स्केटिंग रोलबॉल प्रतियोगिता में अपने वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने पर। इन सभी सम्मानित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज ने गौरव की अनुभूति की। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक रहा, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post