32वीं एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग, 2024-25

 32वीं एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग, 2024-25



जी एंड एस क्लब ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को हराया

धीरज कुमार की घातक गेंदबाजी (24/5) की बदौलत गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा ने चक्रधरपुर के लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 106 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। 

santosh verma

Chaibasa ः चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ जब गोप एवं सिंह क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 255 रन ठोक डाले। यश मुखी ने आठ चौके एवं तीन छक्के की सहायता से सर्वाधिक 64 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में धीरज कुमार ने पाँच चौके एवं छः छक्के की मदद से आक्रामक 63रन, रुतुराज महंथी ने सात चौके एवं एक छक्का की सहायता से 61 तथा प्रेम सागर ने 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान विवेक चौरसिया ने 43 रन देकर दो तथा शुभ श्रीवास्तव ने 65 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अमिनेष सिंह, अजय प्रधान एवं अनीस सिन्हा को एक-एक सफलता हाथ लगी। 

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मण गिलुआ की टीम धीरज कुमार की गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई और 24.5 ओवर में 149 रन बनाकर आल आउट हो गई। धीरज कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 24 रन देकर पाँच बल्लेबाजों को चलता किया। वामहस्त स्पिनर शुभम ओझा ने भी 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान विवेक चौरसिया ने एक चौका एवं चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 38 रन बनाए। सौरभ गुप्ता ने 27, अजय प्रधान ने 22 तथा ललित सिंह भोज ने 15 रनों की पारी खेली।एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग में कल नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा का मुकाबला चाईबासा के फेनेटिक क्लब से होगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post