डीसी व एसपी नें संयुक्त रूप से चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहर अवस्थित विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

 डीसी व एसपी नें संयुक्त रूप से चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहर अवस्थित विभिन्न छठ घाटों का किया  निरीक्षण 



उपायुक्त नें सभी छठ घाट पर पानी की गहराई के आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थान तक बैरिकेडिंग करने, सभी घाटों और मार्गो में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने के लिए उचित दिशा निर्देश दिया गया



santosh verma 

Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत आगामी छठ पर्व-2025 के मद्देनजर किए जा रहे तैयारियों की समीक्षा और बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण के निमित्त आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहर अवस्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम चाईबासा शहर स्थित करणी मंदिर घाट, गांधी टोला घाट व कुम्हारटोली घाट और चक्रधरपुर शहर स्थित थाना घाट एवं सीढ़ी घाट का भ्रमण कर संधारित किए जा रहे व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में छठ घाटों पर विशेष रूप से साफ-सफाई, व्रतियों हेतु चेंजिंग रूम, सभी घाटों व मार्गों में रोशनी की व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं हेतु किया जा रहे अन्य सुविधाओं का बिंदु वार जायजा लिया गया।



 निरीक्षण उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक संग विभिन्न घाटों के अवलोकन के क्रम में चाईबासा एवं चक्रधरपुर के सलंग्न पदाधिकारी को साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी घाट पर पानी की गहराई के आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थान तक बैरिकेडिंग करने, सभी घाटों और मार्गो में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने के लिए उचित दिशा निर्देश दिया गया है। इसके अलावा घाट पर पर्याप्त संख्या में व्रती जन के लिए चेंजिंग स्थल, शौचालय सुविधा तथा गतिविधियों पर निगेहबानी के लिए निगरानी टावर बनाने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी छठ पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन क्रियाशील है। आज के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दृष्टिकोण से भी घाटों का गहन अवलोकन किया गया है। इसके अलावा घाट तक आने वाले मार्गों एवं आसपास पार्किंग व्यवस्था हेतु उचित स्थल को चिन्हित रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिला वासी हर्षोल्लास व रीति रिवाज के साथ लोक आस्था के पर्व को मना सके, इसके लिए सभी प्रमुख घाटों एवं स्थलों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे। सभी संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही प्राप्त होने वाले किसी भी तरह की सूचना पर तीव्र करवाई सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।उक्त निरीक्षण के दौरान चाईबासा में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाईबासा नगर परिषद के नगर प्रबंधक और चक्रधरपुर में चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सहायक समाहर्ता, सार्जेंट मेजर व अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post