अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प. सिंहभूम की बैठक संपन्न, नई पूजा समिति का अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद व सचिव विवेक कुमार सिन्हा बने

 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प. सिंहभूम की बैठक संपन्न, नई पूजा समिति का अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद व सचिव विवेक कुमार सिन्हा बने



23 अक्टूबर को बिहारी क्लब, चाईबासा में होगा चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन



santosh verma

Chaibasa ः अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प. सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक आज नितिन प्रकाश के कार्यालय में महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव मल्लिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले चित्रगुप्त पूजा के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

नई पूजा समिति का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से उदय शंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर अनंत सयनम, अनिल सिन्हा, प्रताप कुमार सिन्हा, महेश सिन्हा एवं अरविन्द सिन्हा को मनोनीत किया गया।

सचिव पद की जिम्मेदारी विवेक कुमार सिन्हा को सौंपी गई, जबकि सह सचिव के रूप में अनुराग प्रसाद, मनोज सिन्हा, शीतलज दास, राजेश सिन्हा एवं सूरज कुमार सिन्हा को शामिल किया गया।

संजय कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष तथा राहुल कुमार लाल दास को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, तपन पटनायक, विवेक कुमार सिन्हा, रोहित श्रीवास्तव, शुभम सिन्हा, अभिजीत पटनायक, सुरेश सिन्हा, नीलरत्नम एवं अंकित सिन्हा को सम्मिलित किया गया।

संरक्षक मंडल में संजीव मल्लिक, नितिन प्रकाश, राजीव नयनम एवं नीरज संदवार को चुना गया।

23 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन 23 अक्टूबर 2025 को चाईबासा स्थित बिहारी क्लब में किया जाएगा। महासभा ने समाज के सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए अगली बैठक दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को आहूत की गई है। महासभा ने सभी कायस्थ समाज के लोगों से बैठक में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की है।*

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post