खिलाड़ियों के मान सम्मान हेतु कई अवसर प्रदान कर रही झारखंड सरकार : मंत्री दीपक बिरुवा
कल्याण मंच बिगतोपंग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन
नाईट बुलेट एफसी ने रातांगोए एफसी को 1-0 गोल से हराकर बना चैंपियन
Chaibasa ः झींकपानी प्रखंड के बिगतोपंग में कल्याण मंच बिगतोपंग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा शामिल हुए। जिनके हाथों विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच नाईट बुलेट एफसी बनाम रातांगोए एफसी के बीच खेला गया। जिसमें नाईट बुलेट एफसी ने रातांगोए एफसी को 1-0 गोल से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके पहले माननीय मंत्री जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल में भी असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों के मान सम्मान हेतु झारखंड सरकार कई अवसर प्रदान कर रही है। खिलाड़ी नशे से दूर रहकर खेल के प्रति एक लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से खेले सफलता जरूर मिलेगी। विजेता टीम नाईट बुलेट एफसी को 30000+खस्सी, उपविजेता टीम रातांगोए एफसी को 20000+खस्सी एवं तृतीय स्थान टीम निखिल एफसी को 15000+खस्सी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर जयसिंह हेस्सा, हरिलाल करजी, सोमनाथ कुकंल, बिनोद गोप, शशि मुन्डा, राम चन्द्र चौधरी, सोना खंडाईत, नज़ीर देवगम एवं कमिटी के अध्यक्ष निरंजन खंडाईत, मदन दास समेत कमिटी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्य उपस्थित थे।

