उपायुक्त चंदन कुमार नें राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के अंतर्गत तीन पोषण रथ एवं सेविका स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया

 उपायुक्त चंदन कुमार नें राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के अंतर्गत तीन पोषण रथ एवं सेविका स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया



कुपोषण मुक्त झारखंड के संकल्प हेतु "सही पोषण-देश रोशन" का शपथ लिया गया और जन जागरूकता के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण पर आधारित सेल्फी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया


संतोष वर्मा

Chaibasa ः शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त  चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती सहित अन्य की मौजूदगी में राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के अंतर्गत तीन पोषण रथ एवं सेविका स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कुपोषण मुक्त झारखंड के संकल्प हेतु "सही पोषण-देश रोशन" का शपथ लिया गया और जन जागरूकता के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण पर आधारित सेल्फी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।



इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह देश में हर वर्ष सितंबर महीने में मनाया जाता है तथा इसके तहत पूरे देश में पोषण जागरूकता, स्वास्थ्य तथा कुपोषण से मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों का आयोजन होता है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। वर्ष 2025 में "सही पोषण-स्वस्थ जीवन" थीम के तहत आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, प्रसव पूर्व जांच, पोषण परामर्श आदि विषयों को केंद्रित कर आयोजित की जाएगी। इस दौरान सभी सरकारी और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर घर तक पोषण जागरूकता को पहुंचाना है।



इस वर्ष के राष्ट्रीय पोषण माह के प्रमुख विषय हैं:-

◆ मोटापा कम करना- चीनी, नमक और तेल को खाने से कम करना.

◆ प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा- पोषण भी, पढ़ाई भी.

◆ वृद्धि निगरानी

◆ शिशु और छोटे बच्चों को खिलाने के तरीके

◆ एक पेड़ मां के नाम

◆ पोषण में पुरुष को मुख्य धारा में शामिल करना

◆ लोकल का स्वर के तहत प्रतिदिन के आहार में स्थानीय भोजन को बढ़ावा देना

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post