मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: आरटीआई कार्यकर्ताओं की एक बैठक महुलबेड़ा, मुसाबनी स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आरटीआई संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दिलबहादुर ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को संघ का स्थापना दिवस मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि तथा झारखंड के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी प्रखंड स्तर से प्रारंभ हो चुकी है।
बैठक का संचालन मोहम्मद गुलाम ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आरटीआई को और मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। वहीं केंद्रीय सचिव श्री कृतिवास मंडल ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही धमकियों पर गंभीर चिंता है तथा उन्होंने सरकार से मांग की कि आरटीआई कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर महेश मार्डी, सुराय बास्के, मोहम्मद अफरोज आलम, सुखलाल मार्डी, दीपक पातर, सुनील मार्डी, अप्पू अधिकारी, गौरव, ख्वाजा भाई, शंकर सेन महली, सरवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

