पिल्लई हाल में 22 सितंबर को आयोजित होगा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
मारवाड़ी युवा मंच और जागृति शाखा के द्वारा समारोह के पूर्व विभिन्न प्रतियोगिता और कार्यक्रम संपन्न
santosh verma
Chaibasa ः मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा और जागृति शाखा के द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम के पूर्व प्रतियोगिताओ का आयोजन स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में संपन्न हुआ, इस दौरान शनिवार को महिला कपल नृत्य और पासिंग द बाल आदि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बहुत उत्साह से हिस्सा लिया, आगामी दिनों में भी कई प्रतियोगिताओ का आयोजन होना है .
सभी विजेताओं को 22 सितंबर को पिल्लई हॉल में आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती समारोह में सम्मानित किया जाएगा. जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम के भव्य आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है सदस्यों का प्रयास है कि यह एक यादगार और धूमधाम से भरा आयोजन हो. मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलराम सुल्तानिया एवं सुशील चौमाल, सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, प्रांत मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जालान प्रांतीय खेलकूद विकास के मित्तल जी चाईबासा शाखा अध्यक्ष आशीष चौधरी चाईबासा, जागृति शाखा की अध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका नीतू टिबरेवाल, प्रियम चिरानिया महेश अग्रवाल शिल्पा फिरोजीवाल, बीना अग्रवाल, सरला दोदराजका, स्नेह लता अग्रवाल आदि सदस्य गण मौजूद थे।कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य निलेश खंडेलवाल, मधु अग्रवाल पूनम सर्राफ, स्वीटी दोदराजका सहित सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

