कांग्रेस युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी की पहल से बेसहारा बच्चों को मिला आश्रय
Chaibasa ः मानवता की मिसाल पेश करते हुए कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने गुवा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में बेसहारा बच्चों को घर बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि इन बच्चों के माता-पिता भी नहीं है बच्चे किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे थे। बारिश के दिनों में इन बच्चों का घर पूरी तरह ढह गया था। बच्चों के सर से छत छिन गया था। लंबे समय से उसी घर के नीचे जीवन गुज़ार रहे इन बच्चों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों से संपर्क साधा। लगातार प्रयास और पहल के बाद बच्चो के घर को बनवाने के लिए सभी सामग्री आज उनके घर पहुंचाया गया।
बहुत जल्द उनके घर का काम चालू कर दिया जाएगा। सलीम कुरैशी ने कहा कि समाज में कोई भी बच्चा बेसहारा न रहे, यह सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि ऐसे नेक कार्यों में सहयोग दें, ताकि बच्चों का भविष्य संवारने में मदद मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी सलीम कुरैशी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कोशिश ने बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

