मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को ट्रस्ट भवन कार्यालय में सम्मान सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी सतपति ने किया। इस मौके पर श्री जग्गनाथ सेवा ट्रस्ट एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी को सहयोग करने वाले समाजसेवियों, राजनीतिक दल के नेताओं, कंपनी के पदाधिकारी एवं मीडिया से जुड़े लोगों को ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी सतपति एवं दिनेश साव द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुरी धाम से पधारे कथावाचक ज्ञान महाराज को भी अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्री क्षेत्र पूरी धाम के श्री श्री शंकराचार्य जी के आश्रम से पधारे पंडित कथा रत्न ज्ञान महाराज जी द्वारा जगन्नाथ संस्कृति के प्रचार प्रसार तथा सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य को लेकर लोगों के बीच कथा सुनाया। सनातन धर्म की महिमा एवं उसके प्रचार प्रसार पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारी श्रोताओं को दी।
इस मौके पर ट्रस्ट भवन कार्यालय में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
ट्रस्ट की ओर से विधायक सह मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरण, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, डीएसपी संदीप भगत, सब इंस्पेक्टर अजित कुमार, वीरेंद्र नारायण सिंह देव, सुशांत मन्ना, बीबी पटनायक, शंभूनाथ सतपति, अक्षय ब्रह्मा, मिथिलेश पांडेय, अरविंद यादव, अजय शर्मा, सहित एचसीएल व आरके कंस्ट्रक्शन के पदाधिकारी सहित दर्जनों लोग सामूहिक भोज में शिरकत किये। इस मौके पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं महिला समिति के अध्यक्ष प्रतिभा साव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।



