पंचायत उन्नत सूचकांक 2.0 विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

 पंचायत उन्नत सूचकांक 2.0 विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन 



विकास के 9 लक्ष्यों को प्राप्त करने और उसकी पूरी जानकारी पोर्टल में दर्ज करना ही आज के कार्यशाला का मुख्य उद्देश्यःडीडीसी संदीप कुमार मीणा



पिछले वर्ष पंचायत उन्नत सूचकांक-1.0 में पश्चिम सिंहभूम जिला ने राज्य भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जो निश्चित ही गर्व का विषय है और हमें इससे बेहतर करने के लिए मिलकर कार्य करना हैः लक्षमी सुरेन



संतोष वर्मा

Chaibasa ःशनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हान विश्वविद्यालय-चाईबासा परिसर स्थित सभागार में पंचायती राज विभाग के द्वारा पंचायत उन्नत सूचकांक 2.0 विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का शुभारंभ चाईबासा जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग एवं मौजूद जिलास्तरीय पदाधिकारी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया गया।



कार्यशाला के दौरान जिला परिषद अध्यक्षा ने बताया की पिछले वर्ष पंचायत उन्नत सूचकांक-1.0 में पश्चिम सिंहभूम जिला ने राज्य भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जो निश्चित ही गर्व का विषय है और हमें इससे बेहतर करने के लिए मिलकर कार्य करना है। इस दौरान उप विकास आयुक्त संदीप मिणा के द्वारा बताया गया कि स्थानीय सतत विकास के 9 लक्ष्यों को प्राप्त करने और उसकी पूरी जानकारी पोर्टल में दर्ज करना ही आज के कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्व को समझें एवं निष्ठा के साथ उसका अनुपालन करें।

कार्यशाला के दौरान पंचायती राज विभाग के द्वारा नमित जिला स्तर के मास्टर प्रशिक्षक सुशांत कुमार के द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारियों को पंचायत उन्नत सूचकांक-2.0 से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए समय सीमा, पोर्टल फीडिंग, 14 डेटा संग्रहण के प्रारूप, प्रत्येक कर्मचारियों की भूमिका निर्वाह और 6 प्रसंग इत्यादि विषयों से अवगत करवाया गया।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो के द्वारा सामूहिक संकल्प लेते हुए अपने जिले को प्रथम स्थान दिलाने की प्रतिबद्धता के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उक्त कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी लाइन डिपार्टमेंट के पदाधिकारी/कर्मी, प्रखंड समन्वयक(पंचायत राज स्वशासन परिषद), पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post