उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चालू वर्ष का तीसरा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया
संतोष वर्मा
Chaibasa ःभारत निर्वाचन आयोग के तय गाइडलाइन के आलोक में आज पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चालू वर्ष का तीसरा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
तीसरे त्रैमासिक निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा समस्त परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों की सीलिंग आदि का जायजा लिया गया।उक्त त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, भाजपा से रंजन प्रसाद, झामुमो से इकबाल अहमद, राजद से आफताब आलम, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित रहे।

