झारखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महामहिम त्रिलोकी सिंह चौहान के उपस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अॉन लाईन करेगें चाईबासा जिला बार ऐसोसिएशन का शिलान्यास कल
न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ और सुविधायुक्त बनाने के लिए मंत्री दीपक बिरूवा ने लम्बे प्रयासरत रहने के बाद बार पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन को नया भवन दिलाने में हुए सफल
झारखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महामहिम त्रिलोकी सिंह चौहान के झारखंड आने के शुभ मुहूर्त के रूप में बार एसोसिएशन के लोग मान रहे हैं
वर्षों से सपने देखने वाले वकीलों के बीच हर्ष और उल्लास उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है
मंत्री दीपक बिरूवा के बढ़ते राजनीतिक कद से विकास पुरुष की ओर अग्रसर होता नजर आ रहा है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री दीपक बिरुवा को जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें दी बधाई
4 करोड़ ,96 लाख की राशि से बनेगा बार भवन, कल मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री करेंगे बार भवन का शिलान्यास
santosh verma
Chaibasa ः मंत्री दीपक बिरूआ के साथ साथ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के लोग लगातार प्रयासरत रहने के कारण आज चाईबासा जिला बार एसोसिएशन का नया भवन का सपना साकार हो रहा है. नया बिल्डिंग बनने की स्वीकृति दिलाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री दीपक बिरूआ के साथ साथ बार एसोसिएशन के लोगों को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड सरकार के उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल के सोनाराम सिंकु ने बधाई दी है.और उन्होंने कहा है कि अब वकिल और मुवक्किल को बहुत सारी सुविधाएं मिल सकेगी.ज्ञात हो की मंत्री दीपक बिरूवा से जिला बार ऐसोसिएशन के सदस्यों नें चुनाव के समय भी मांग किया था जिला बार ऐसिसिएशन का नया भवन का निर्माण करने की मांग.उस दौरान मंत्री दीपक बिरूवा नें अधिवक्ताओं से वायदा किया था की जिला बार ऐसोसिएशन के लिए नया भवन मिलेगा और आज वह वायदा मंत्री दीपक बिरूवा के अथक प्रयास से पुरा हुआ.जिला बार ऐसोसिएशन का नया भवन निर्माण का अॉन लाईन शिलान्यास कर अधिवक्ताओं को सौगात देगें मंगलवार को.
मंत्री दीपक विरुवा के अथक प्रयास से अधिवक्ताओं का वर्षों पुराना सपना होगा साकार, चाईबासा में अत्याधुनिक सुविधाओ, संसाधनों से लैस जी प्लस 4 मल्टी स्टोरेज बार भवन का होगा निर्माण
चाईबासा बार के नए भवन का शिलान्यास 16 सितंबर को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान द्वारा रांची से ऑनलाइन किया जाएगा। 4 करोड़ 96 लाख की लागत से जी प्लस 4 मल्टी स्टोरेज अत्याधुनिक सुविधा, संसाधनों से लैस बार भवन का निर्माण कराया जाएगा। नया बार भवन बनने से अधिवक्ताओं के वर्षों पुराना सपना साकार होगा। चाईबासा शहर मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय के पास चाईबासा बार के पुराने जर्जर भवन को तोड़कर इस स्थान पर इस बार का नया भवन बनाया जाएगा। भवन का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन रांची से आनलाइन होगा और इसका चाईबासा में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको लेकर बार एसोसिएशन और जिले के अधिवक्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं न्यायिक पदाधिकारियो द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई है। बता दे कि चाईबासा का बार भवन काफी ऐतिहासिक था जो पूरी तरह जर्जर हो गया था। 2017 से ही जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, सचिवं आशीष सिंहा एवं अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री , मंत्री , सहित झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशो के चाईबासा आगमन पर, हर स्तर पर पत्राचार कर, मांग पत्र सौंप कर अधिवक्ताओं के बैठने, सुविधाओं, काम का निष्पादन के लिए नया बार भवन बनाने की मांग की थी। अधिवक्ताओं ने मंत्री दीपक बिरुवा को भी ज्ञापन सौंपा गया था। मंत्री दीपक विरुवा के अथक प्रयास से झारखंड सरकार द्वारा लगभग 4 करोड़ ,96 लाख की राशि से नया बार भवन बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह बार भवन भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। यह बार भवन 1894 में बना था, अब बार का नया भवन बनेगा , यह ऐतिहासिक बार भवन में आज जिले के अध्यक्ष अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद, झारखंड स्टेट बर काउंसिल के उपाध्यक्ष अनिल कुमार महतो सहित अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं न्यायिक पदाधिकारियो के साथ ऐतिहासिक बार भवन के साथ यादगार लम्हा के तहत फोटो सेशन कराया। इसी जर्जर भवन को तोड़कर अत्याधूनिक, मल्टी स्टोरेज भवन बनाया जाएगा। जिसमें अधिवक्ताओं को सभी तरह के सुविधा संसाधन मिलेंगे और बैठने की उचित व्यवस्था रहेगी।


