मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने गुड़ाबांदा क्षेत्र का दौरा किया। कासियाबेड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने आदिवासी पारंपरिक तरीके से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ा और मादर की थाप पर ग्रामीणों ने झामुमो नेता का अभिनंदन किया।
आदिवासी कला-संस्कृति केंद्र भवन में आयोजित प्रखंड कमेटी की विस्तार बैठक में भी सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नव-मनोनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड कमेटी को हर बूथ स्तर पर मजबूत बनाना होगा। उन्होंने विशेष रूप से बूथ कमेटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही घाटशिला उपचुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट और समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में सोमेश चंद्र सोरेन ने भालकी पंचायत के सुड़गी ग्राम, मुधूटोला में ट्रांसफार्मर का शिलान्यास किया। इस दौरान धीबर समाज के ग्राम प्रधान काजू धीबर और टोला प्रधान बुलेट धीबर के नेतृत्व में करीब 100 महिला-पुरुषों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झामुमो नेता जगदीश भगत, कान्हू सामंत, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, पंचायत अध्यक्ष बिमल कर्मकार, युवा नेता राम किस्कु, वरिष्ठ नेता डिबा हांसदा, श्रमिक संगठन के अध्यक्ष काजल डान, के साथ प्रधान सोरेन, सुना राम सोरेन, रुपेश सोरेन, शैलेन्द्र बास्के, जमाल हांसदा, सोलेन सोरेन समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।





