दुर्गा पूजा का पर्व सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है : अनुमंडल पदाधिकारी

दुर्गा पूजा का पर्व सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है : अनुमंडल पदाधिकारी



santosh verma

Chaibasa : चाईबासा में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद चाईबासा के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति , पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ,नगर परिषद , पेयजल तथा विधुत के अधिकारी भी मौजूद थे।



इउन्होंने रखी समस्याएं

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष त्रिशानु राय ने शहर तथा आसपास क्षेत्र में परेशानी का सबब बना डेन्डराईट गैंग लड़का-लड़की  तथा छोटा बच्चा का मामला को उठाया , शहर में आए दिन उन लोगों के द्वारा चोरी- छिनटई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा । भीड़ भाड़ में ऐतिहातन सावधानी बरतने की नितांत आवश्यकता है । शहर में खुलेआम डेंडराईट आदि का नशा कर आवागमन करने वाले लोगों से चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । पूजा के दौरान अत्याधिक भीड़भाड़ होगी इसलिए उनलोगों पर लगाम लगाए जाने की जनहित में नितांत आवश्यकता है।आगे चाईबासा क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता से जुड़ी अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। समितियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था की जाए और मूर्ति विसर्जन तक निगरानी लगातार बनी रहे।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया आश्वासन

संदीप अनुराग टोपनो ने बैठक में सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और पूजा से पहले समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने नगर परिसद, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सड़क निर्माण विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लगातार हो रही हैं तैयारियां

जिला और पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए लगातार बैठकें कर रहा है। शांति समिति की यह बैठक भी उसी क्रम का हिस्सा रही। अधिकारियों ने कहा कि इस बार पूजा पंडालों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और बिजली-पानी की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।

बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी , अंचल अधिकारी उपरेन्द्र कुमार , प्रशासक नगर परिषद संतोषी मुर्मू , थाना प्रभारी सदर तरुण कुमार , मुफ्फसिल चंद्रशेखर , केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम , मधुसूदन अग्रवाल , विजय राज यादव , अध्यक्ष नितिन प्रकाश , उपाध्यक्ष त्रिशानु राय , राजू यादव , चंदन पांडेय , महासचिव आनंद प्रियदर्शी , संयुक्त सचिव आशीष सिन्हा , बुल्लू दास , कोषाध्यक्ष नवल किशोर डे , सह कोषाध्यक्ष विनेश गुप्ता सहित सभी पूजा समिति के पदाधिकारी तथा पेयजल विभाग और विधुत विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post