झामुमो केन्द्रीय समिति द्वारा जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम को जिला स्तर पर प० सिंहभूम जिला का बी.एल.ए.- 1 (बूथ लेवल एजेंट -1) नियुक्त किया
santosh verma
Chaibasa ः निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के द्वारा राजनीतिक दलों को प्रेषित पत्र तथा निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के कार्यालय में सम्पन्न बैठक के आलोक में झारखण्ड के सभी निर्वाचन बूथों पर अपने दल के बी.एल.ए.-2 (बूथ लेवल एजेंट -2) का नियुक्ति किया जाना है ताकि सम्बंधित बूथ के मतदाता सूची का पुनरीक्षण सही तरीके तथा निर्विवाद रूप से हो सके इसी कड़ी में झामुमो केन्द्रीय समिति ने राज्य के सभी जिलों के लिए जिला स्तर पर बी.एल.ए.-1 (बूथ लेवल एजेंट -1) का नियुक्ति कर दिया है. केन्द्रीय समिति द्वारा जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम को जिला स्तर पर प० सिंहभूम जिला का बी.एल.ए.- 1 (बूथ लेवल एजेंट -1) नियुक्त किया है । निदेशानुसार जिला के सभी निर्वाचन बूथों पर बी.एल.ए.-2 (बूथ लेवल एजेंट -2) नियुक्त करने को लेकर झामुमो केन्द्रीय समिति से प्राप्त कार्यालय आदेश व दिशा निर्देशों तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, प० सिंहभूम के कार्यालय में सम्पन्न बैठक के आलोक में आज दिनांक 21 सितम्बर 2025 को परिसदन भवन, चाईबासा के सभाकक्ष में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के अध्यक्षता में झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति के पदाधिकारियों एवं जिला अन्तर्गत विभिन्न प्रखंड/नगर के अध्यक्ष व सचिवों का एक विशेष बैठक सम्पन्न हुआ । बैठक में विचारोपरांत यथाशीघ्र जिला के सभी बूथों पर बी.एल.ए.-2(बूथ लेवल एजेंट -2) नियुक्त करने का निर्णय लिया गया. इस महत्वपूर्ण टास्क को सुचारू ढंग से एवं निर्धारित समय सीमा पर सम्पन्न करने के लिए प्रखंड/नगर तथा पंचायत/वार्ड स्तर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का जिम्मेदारी तय करते हुए जिला अध्यक्ष सह बी.एल.ए.-1 सोनाराम देवगम के द्वारा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.निर्वाचन से सम्बंधित जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर होने वाले बैठकों में विधानसभावार एवं प्रखंडवार पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी अलग से पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. बैठक में राहुल आदित्य, इकबाल अहमद, दिनेश चन्द्र महतो, विकास कुमार गुप्ता, प्रेम मुंडरी, अकबर खान, लक्ष्मी सुरेन, दिलवर हुसैन, मानाराम कुदादा, विनय प्रधान, विश्वनाथ बाड़ा, बन्धना उरांव, कान्डे तियु, सन्नी उरांव, मो० तहसीन अमीन, मंगल तुविड, राज नारायण तुविड, सोंगा बुड़ीउली, जुन्डिया सिंकु, प्राण सिंह लेयांगी, लाला राउत, कैरा सोय, शशिभूषण पिंगुवा, महेन्द्र तिरिया, दुर्गा चरण देवगम, गणेश बोदरा, अघना कन्डुलना, सुनील बूढ़, विल्सन बारजो, ताराकान्त सिजुई, लखन हेम्बरोम, सुनील लागुरी, बुधराम हेम्बरोम, मनोज लागुरी समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे - सोनाराम देवगम, जिला अध्यक्ष, प० सिंहभूम जिला समिति.
