डी एल एस ए चाईबासा के तत्वावधान में मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
04 मामले का हुआ निष्पादन, 4 बंदी होंगे रिहा
संतोष वर्मा
Chaibasa ः झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया।
जेल अदालत मे न्यायिक दंडाधिकारी श्री मंजीत कुमार साहू की बेंच में प्रस्तुत मामलो मे 4 मामले का निष्पादन किया गया और 4 बंदियों को रिहाई का लाभ मिल सकेगा,
इस दौरान बंदियों के बीच स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी, जेल अधीक्षक सुनील कुमार एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

