चाईबासाः हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; कई घायल

 चाईबासाः हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; कई घायल



santosh verma

Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुईड़ा गांव के समीप जंगल में ट्रेलर और सवारी वाहन कमांडर जीप के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, हाटगम्हरिया मुख्य चौक में लगने वाले सोमवार बाजार से सवारियों को लेकर कमांडर जीप माईंस करांजिया के चिनिबाई की ओर जा रही थी। जीप में नीचे बैठे यात्रियों के अलावा करीब आठ लोग छत पर भी बैठे थे।

इसी दौरान कुईड़ा गांव के समीप सामने से आ रही ट्रेलर गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। छत पर बैठे छह लोग सड़क किनारे फेंक दिए गए, जबकि दो लोग जीप के आगे की ओर जा गिरे.

इस हादसे में चीनीबाई गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी कैरा सिंकु (28) और रामो हाईबुरू (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42) को तत्काल उड़ीसा के चाम्पूआ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. घटना में गोपाल सिंकु, रघुनाथपुर निवासी जोटिया सिंकु, रघुनाथ सिंकु, जोटिया हाईबुरु, छोटा माहुलडिया निवासी संजु हेस्सा एवं उसका ढाई वर्ष का बच्चा आर्यान हेस्सा समेत कई अन्य घायल हुए.

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सवारी गाड़ी में बैठे यात्री हाटगम्हरिया के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे. इसी दौरान कुईड़ा जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ गया और आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने भी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद मृतकों के गांव महालीबुरू और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।हाटगम्हरिया थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टी हुई है. गंभीर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। ट्रेलर और सवारी गाड़ी दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post