Chaibasa/santosh verma: डोडा खरीदने जा रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार लोगों में सराईकेला-खरसावा जिला अंतर्गत थाना कुचई (दलभंगा ओ०पी०) के जोम्बरों निवासी जोहन पूर्ती व मार्टीन सोय शामिल है। दोनों के पास से डेढ़ लाख रूपया नगद पाया गया। पूछताछ के दौरान बताया गया कि ये डोडा खरीदने के लिए व्यापारी से लिया हुआ पैसा है।
9 सितंबर को टेबो थाना मुख्य गेट के सामने चाईबासा-खूँटी मुख्य सड़क पर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार Anti Crime Checking किया जा रहा था। वाहन जाँच के क्रम में बंदगाँव की तरफ से आती एक मोटरसाईकल को जांच हेतु रोका गया। उक्त मोटरसाईकल में सवार 1. जोहन पूर्ती 2. मार्टीन सोय दोनों थाना कुचई (दलभंगा ओ०पी०) जिला सराईकेला-खरसावा के जोम्बरों निवासी के पास से डेढ़ लाख रूपया नगद पाया गया। पूछताछ के दौरान इनके द्वारा बताया गया कि ये डोडा खरीदने के लिए व्यापारी से लिया हुआ पैसा है एवं ये दोनों के विरूद्ध पूर्व में डोडा खरीद बिक्री एवं परिवहन करने के आरोप में काण्ड दर्ज है। जिस संदर्भ में टेबो थाना काण्ड सं0 09/2025, दिनांक 09.09.2025, धारा 15/28/29 एन०डी०पी०एस० अंकित किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1. जोहन पूर्ती उम्र करीब 42 वर्ष पे० स्व० दुकन पूर्ती,
2. मार्टीन सोय उम्र करीब 29 वर्ष पे० नवीन सोय दोनों पता सा० जोम्बरों थाना कुचई (दलभंगा ओ०पी०)
जिला सराईकेला-खरसावा।
जप्ती सामानों की विवरणी :-
1. एक पिट्टू बैंग,
2. नगद एक लाख पचास हजार रूपया।
3. मोटरसाईकल,
4. तीन मोबाईल
अपराधिक इतिहास :-
1. कुचई थाना दलभंगा ओ०पी० काण्ड सं0 35/25, दिनांक 27.06.2025 धारा 15 (c)/22(c) एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985
वाहन जॉच दल :-
1. पु०अ०नि० बिक्रान्त मुण्डा, थाना प्रभारी टेबो,
2. स०अ०नि० मनोज कु० पाण्डेय, टेबो थाना.
3. स०अ०नि० राम प्रसाद, टेबो थाना एवं,
4. टेबो थाना के सशस्त्र बल।

