रोटरी क्लब चाईबासा ने शिक्षकों को किया सम्मानित
शिक्षक हमारे पथ प्रदर्शक उनका सम्मान हमारा दायित्व – विकास दोदराजका
santosh verma
Chaibasa ः रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा शिक्षकों के सम्मान में प्रति वर्ष शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया जाता है lइस वर्ष भी 20 वाँ वार्षिक शिक्षक सम्मान समारोह माता जी बलबीर कौर की स्मृति में आयोजित किया गया l
सेवानिवृत्त दो महिला शिक्षिकाएं रुमल मुक्ति बरजो एवं फ्लोरा लुगुन तथा एक शिक्षक दीपक कुमार प्रजापति के साथ वर्तमान शिक्षक विशाल मुंडा तथा योगा शिक्षक सुमित विश्वकर्मा और टाटा स्टील फाउंडेशन के व्यवसायिक प्रशिक्षक शंखनील बसु और राजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया l सभी शिक्षकों को पुष्प गुच्छ, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया l रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक शिक्षक अपने पूरे जीवन में कई विद्यार्थियों को शिक्षा देकर न सिर्फ उनका करियर बनाते हैं बल्कि राष्ट्र नायक के रूप में उन्हें स्थापित करते हैं, शिक्षक का समाज में योगदान अतुल्य होता है, हमारी संस्कृति हमें उनका सम्मान करना सिखाती है, हम इस कार्यक्रम के द्वारा शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं
रोटरी क्लब आफ़ चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष एवं रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह के शुरुआत से ही प्रायोजक परिवार के सदस्य गुरमुख सिंह खोखर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक वो हथियार है जो इंसान को अपने जीवन यापन या शिक्षा के बल पर बुलंदियों पर पहुंचने में आने वाली सारी बाधाओं से लड़ने में काम आती हैं l
इस अवसर पर मंच का संचालन रोटेरियन अनिल शर्मा ने किया, मौके पर रो सुशील मूंधड़ा , निरंजन साव, मदन गुप्ता, अंजू राठौड़, सुशील चौमाल, रमेश दत्तानी, अभिषेक दोदराजका, विष्णु भूत, प्रशांत सिंह, दीपक प्रसाद, अमित पोद्दार, निर्मल त्रिपाठी, रितेश मूंधड़ा, हर्ष राज मिश्रा, कविता शर्मा सहित अन्य अतिथि और सदस्य उपस्थित थे
