Saraikela: गम्हरिया के बड़ा हरिहरपुर में उप-स्वास्थ्य केंद्र का जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया शिलान्यास


गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा हरिहरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए नया स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहा है।


जिला परिषद सरायकेला-खरसावां के 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत बड़ा हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे और उनके करकमलों से आधारशिला रखी गई। मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल और पूर्व प्रखंड प्रमुख रामदास टुडू भी मौजूद रहे।


जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं सहज उपलब्ध हो सकेंगी। अब तक ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज़ जाना पड़ता था, लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य करा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post