खुला माँ का पट, जय माँ दुर्गा की गूंज से गुंजयमान हुआ शहर

 खुला माँ का पट, जय माँ दुर्गा की गूंज से गुंजयमान हुआ शहर



दुर्गा पूजा सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुकुंद रुंगटा



santosh verma

Chaibasa  : महाषष्ठी की संध्या रविवार को आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति ,चाईबासा द्वारा आयोजित पूजा उत्सव का विधिवत शुभ आरंभ समिति के संरक्षक उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा के द्वारा विधिवत रूप से दिप-धूप प्रज्वलित कर किया गया एवं माता रानी से सबके कल्याण कामना की गई जिसके साथ ही बेलबरण का पूजन कार्य के साथ माँ का बोधन , आमंत्रण एव अधिवास पूजन की गई ।

तथा बच्चों के लिए एसआर रुंगटा मेमोरियल चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया । मौके पर उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने कहा कि दुर्गा पूजा कोई धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है , कला और संस्कृति को प्रस्फुटित करने का अवसर है ।



माँ हम सभी को आशीर्वाद दें कि हम दुर्गा पूजा को और भव्यता से मनाए । दुर्गा पूजा का यह महापर्व हम सभी के जीवन में सुख , सौहार्द और समृद्धि लाए । इस अवसर पर समिति के तपन कुमार मित्रा , प्रभाष सरकार , गोपाल चटर्जी , त्रिशानु राय , गौतम सरकार , सुप्रियो फौजदार , दीप चटर्जी , भरत रुंगटा , कार्तिक सरकार , दीपांकर दास  , सुशांत चटर्जी  , आदित्य सरकार , सोहम बजाज , समित कुमार पांजा , अभिषेक मुखर्जी , अर्को राय , गणेश सरकार , पार्थो सेनगुप्ता  पुरोहित अनूप मुखर्जी , विश्वनाथ राय , आसीत राय आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post