Saraikela/Adityapur: सांसद जाबा मांझी ने आदित्यपुर के श्री श्री दिंदली सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का किया उद्घाटन

शुरु हुआ फुटबॉल मैदान का प्रसिद्ध दुर्गा पूजा मेला...


आदित्यपुर: श्री श्री दिन्दली सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी के द्वारा फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर-1 में निर्मित पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया। वहीं पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद फुटबॉल मैदान के प्रसिद्ध मेला का भी शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से हमें न सिर्फ शक्ति बल्कि जीने की कला भी प्राप्त होती है। सांसद ने कहा कि इस नवरात्र हम माँ से आराधना करते हैं कि हमें सुख, शांति, समृद्धि प्रदान करें जिससे हमारा राज्य और अधिक विकास कर सके। गौरतलब है कि यहां काल्पनिक आदियोगी के आकृति के पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. इस पूजा की शुरुआत वर्ष 1973 में हुई थी। इस मौके पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन कमिटी के संरक्षक छबि महतो ने किया।

इस अवसर पर समाजसेवी आर के सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, झामुमो नेता गणेश चौधरी, संतोष महतो, झायुमो के जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन, पूजा कमिटी के अध्यक्ष अशोक महतो उर्फ लालटू महतो, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, वरीय झामुमो नेता आस्तिक महतो, नगर निगम की पूर्व पार्षद राजरानी महतो, आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, राजेश लाहा सहित कमिटी के रितेन महतो, गुरजीत सिंह, रतन गोराई, छुटुन महतो, मनसा महतो, अमित प्रामाणिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post