Saraikela: सरायकेला में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा वाहन जब्त


सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिला उपायुक्त के निदेशानुसार जिला खनन विभाग की टीम द्वारा सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नया पुलिया तथा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गौरी - सापड़ा सहित अन्य संभावित स्थलों पर औचक निरीक्षण किया गया।



इस दौरान निरीक्षण के क्रम में एक अवैध बालू लदा वाहन, जिसका नंबर JH 11C - 5561 है, को चिन्हित कर जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए वाहन को अग्रेतर कार्रवाई के लिए आदित्यपुर थाना को सौंप दिया गया है। जिला खनन विभाग द्वारा इस मामले में खनिज अधिनियम एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतप्ति नें कहा की जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार निगरानी एवं औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post