उपायुक्त ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है

 उपायुक्त ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है


जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया


संतोष वर्मा

Chaibasaःअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित सैफरन होटल के सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक समाहर्ता -सह- प्रशिक्षु आईएएस सिद्धांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ सुशांतो माझी, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टूटी, जिला आयुष पदाधिकारी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, राज्य स्तरीय योग समिति के प्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, विभिन्न स्कूल के बच्चे द्वारा भाग लिया गया।


 इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है। जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को उल्लेखित करता है। यह थीम योग के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक प्रगति के साथ जोड़ती है, जो एकता, शांति और करुणा के सिद्धांतों को बढ़ावा देती है।

जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है। जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है। पूरे विश्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में योग अब एक कारगर माध्यम बन गया है।

जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, जो हमें जीवन में निरोग रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित योग प्रशिक्षक के द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग की विशेषताओं से अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य मुलक आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन का भी श्रवण किया गया।



Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post