उपायुक्त के द्बारा सभी राजनितिक दल के मौजूदगी में चाईबासा अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का प्रथम त्रैमासिक निरीक्षण किया
उपायुक्त चंदन कुमार नें वेयर हाउस परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क व अनुशासित में रहने का निर्देश दिया गया
Chaibasaः भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा निर्दिष्ट अनुदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के तदर्थ आज पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सदर चाईबासा अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का प्रथम त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन यंत्रों आदि का जायजा लेते हुए पृथक संधारित पंजी का अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा वेयर हाउस परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क व अनुशासित रहने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम वेयर हाउस के रख-रखाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रथम त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में झामुमो से ईकबाल अहमद, कांग्रेस से त्रिशानु राय, राजद से मो.अलताब, भाजपा से रंजन प्रसाद, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, आजसू से राउतु देवगम उपस्थित रहे।

