सावधान! किसी जालसाज व्यक्ति के द्वारा व्हाट्सएप नंबर-8002825608 के माध्यम से उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मंईया सम्मान योजना का पेमेंट डिटेल मांगा जा रहा है

सावधान! किसी जालसाज व्यक्ति के द्वारा व्हाट्सएप नंबर-8002825608 के माध्यम से उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मंईया सम्मान योजना का पेमेंट डिटेल मांगा जा रहा है

Chaibasa  ः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि किसी जालसाज व्यक्ति के द्वारा व्हाट्सएप नंबर- घ8002825608 के माध्यम से उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मंईया सम्मान योजना का पेमेंट डिटेल मांगा जा रहा है। जनसाधारण को आगाह किया जाता है कि जिला प्रशासन के द्वारा ऐसा कोई भी डिटेल व्हाट्सएप के माध्यम से नहीं मांगा जाता है और ऐसी जानकारी साझा करने से ऑनलाइन फ्रॉड अथवा फर्जी तरीके से बैंक खाते से पैसे की निकासी की संभावना हो सकती है। यदि किसी भी व्यक्ति के पास उपर्युक्त नंबर के माध्यम से मैसेज अथवा कॉल प्राप्त होता है, तो उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से बचें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post