मजदूर सह झामुमो नेता रामा पाण्डेय को झामुमो ने 6 माह के लिए किया निलंबित : झामुमो

मजदूर सह झामुमो नेता रामा पाण्डेय को झामुमो ने 6 माह के लिए किया निलंबित : झामुमो 

रामा पाण्डेय के मामले पर झामुमो ने 7 सदस्यीय जांच समिति किया गठित, 15 दिन के अंदर जांच कमिटी जिला अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी 


Chaibasa : झामुमो जिला समिति की कोर कमिटी ने मजदूर नेता और गत दिनों भाजपा से झामुमो की सदस्यता ग्रहण किए रामा शंकर पाण्डेय उर्फ रामा पाण्डेय को झामुमो ने अगले 06 माह तक के लिए निलंबित कर दिया है। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री लागुरी ने कहा कि उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा श्री पाण्डेय को 6 माह के लिए जिला बदर किए जाने के बाद आज जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में परिसदन चाईबासा में हुई झामुमो जिला समिति की एक बैठक हुई। इस बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री पाण्डेय को 06 माह तक के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। साथ ही श्री पाण्डेय पर लगे रंगदारी जैसे संगीन मामले की जांच करने के लिए 07 सदस्यों की जांच कमिटी का भी गठन किया गया है। जिसमें झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र महतो, मो0 इक़बाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, जिला संगठन सचिव चन्द्रमोहन बिरुवा, वृन्दावन गोप और जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी को जांच कमिटी में शामिल किया गया है। यह कमिटी श्री पाण्डेय के विरुद्ध लगे रंगदारी मांगने समेत कई संगीन मामले पर 15 दिन के अंदर जांच कर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम को सौंपेंगे। बैठक में सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, प्रेम मुंडरी, इकबाल अहमद, अकबर खान, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला संगठन सचिव मानाराम कूदादा, सह सचिव हरिलाल करजी, अशोक दास, दिनेश चन्द्र महतो, चन्द्रमोहन बिरुवा,   सह सचिव बंधना उरांव, मो0 मुजाहिद अहमद, बृंदावन गोप, सह सचिव कांडे तीयू, विनय प्रधान, सह सचिव संदेश सरदार, सह सचिव विश्वनाथ बाड़ा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post