चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चतुर्थ रक्तदान सह निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर २२ जून को

चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चतुर्थ रक्तदान सह निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर २२ जून को

खिरवाल बैंक्वेट हाल में शिविर से सम्बंधित सभी तैयारियां पूर्ण


Chaibasa ःचाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चतुर्थ रक्तदान सह निशुल्क स्वस्थ्य जाँच शिविर का आयोजन  दिनांक 22 जून 2025 को स्थानीय खिरवाल बैंक्वेट हाल सदर बाजार में किया जा रहा है । शिविर का विधिवत शुभारम्भ प्रातः 11:00 बजे जिले के उपायुक्त चन्दन कुमार के करकमलों से किया जाना सुनिश्चित किया गया है उक्त अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग टोपनो एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बाहमण टूटी भी उपस्तिथ रहेंगे ,रक्तदान सह निशुल्क स्वस्थ्य जाँच शिविर हेतु प्रातः 09:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है रक्तदान शिविर में जमशेदपुर ब्लड कोष एवं चाईबासा ब्लड कोष के कुशल तकनीशियन द्वारा रक्त संघ्रहित किया जायेगा 

ज्ञात हो स्वस्थ्य जाँच में शहर के सुप्रसिद्ध चिकत्सक श्री सौम्य सेनगुप्ता तथा उनकी कुशल टीम के माध्यम से  ब्लड प्रेशर ,मधुमेह,हाइपर टेंशन ,लिपिड प्रोफाइल ,HBA1C, हृदय घात पर चर्चा , आपातकाल स्तिथि में सीपीआर किस प्रकार दिया जाये आदि जैसे महत्वपूर्ण  व्  जीवनरक्षक उपायों का मंचन भी किया जायेगा साथ ही चाईबासा चेंबर द्वारा हृदयघात से बचाव हेतु एक मेडिकल किट का भी वितरण होगा  । सर्विदित है की रक्तदान से  न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है , बल्कि रक्तदाता के  स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है रक्तदान करने से शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित होता है, जो हृदय के लिए लाभप्रद है  और हृदय रोगों का खतरा कम करता है कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से रक्तदान करने से लीवर, फेफड़े, कोलन, पेट और गले के कैंसर का खतरा कम हो सकता है रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेजी से होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है. अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल ने चाईबासा चेंबर के सभी सदस्यों के साथ चाईबासा शहर के सभी प्रबुद्धजनों से आग्रहपूर्वक निवेदन किया है की इस शिविर में पधार कर शिविर का भरपूर लाभ उठायें स्वयं तो रक्तदान करें साथ ही अपने परिचितों को भी रक्तदान हेतु अवश्य प्रेरित करे

चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित इस चतुर्थ रक्तदान सह निशुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर में चिकत्सा के क्षेत्र में अपना अहम् योगदान देने वाले यथा निस्वार्थ भाव से समाज को समर्पित प्रमुख चिकित्सकों एवं हेल्थ सहायकों  को सम्मानित किया जायेगा  ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post