विधायक सोना सिंकु का प्रयास हुआ सार्थक, ग्रामिणों की वर्षो पुरानी मांग हुई पुरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया अभार
हेमंत सरकार नें पथ प्रमण्डल, मनोहरपुर अन्तर्गत "उंधन बारंगा धानापल्ली पथ के चैनेज 11वें कि०मी० में कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य (पहुँच पथ निर्माण एवं भू-अर्जन सहित)" हेतु रू० 37,88,72,600/- (सैंतीस करोड़ अट्ठासी लाख बहत्तर हजार छः सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
विधायक सोना सिंकु नें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति जताया आभार, ग्रामिणों को मिलेगी अब सरपट दौरने वाली मार्ग
संतोष वर्मा
Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत पड़ने वाली पथ प्रमण्डल, मनोहरपुर अन्तर्गत "उंधन बारंगा धानापल्ली पथ के चैनेज 11वें कि०मी० में कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य (पहुँच पथ निर्माण एवं भू-अर्जन सहित)" हेतु रू० 37,88,72,600/- (सैंतीस करोड़ अट्ठासी लाख बहत्तर हजार छः सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति शुक्रवार को हुई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी गई.वर्षो पूरानी उक्त मार्ग को प्रशाषनिक स्वीकृति मिलने से ओड़िसा व झारखंड के ग्रामिणों में हर्ष.वहीं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के प्रति स्थानिय ग्रामिणों नें जहां विधायक को साधुवाद दिया वहीं ग्रामिणों नें कहा की विधायक सोना सिंकु का प्रयास रंग लाया है
इसका रिणी है हम ग्रामवासी.ज्ञात हो की वर्षो पूर्व मनोहरपुरपथ प्रमण्डल, मनोहरपुर अन्तर्गत पड़ने वाली "उधन बारंगा धानापल्ली पथ के चैनेज 11वें कि०मी० में कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य (पहुँच पथ निर्माण) काफी क्षतिग्रस्त हो जाने से ओड़िसा व झारखंड के लोगों का संपर्क तूट गया था जिसके कारण व्यापारियों व ग्रामिणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इस समस्या को लेकर स्थानिय ग्रामिणों द्वारा विधायक सोनाराम सिंकु से शिकायत करते हुए मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए मांग पत्र भी सौंपा था.
ग्रामिणों कि इस जटील समस्या और परेशानियों को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई बार मिल कर उक्त सड़क व पुलिया निर्माण की मांग जोरदार तरिके से रखा और अंतः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुक्रवार को हुए केबिनेट की बैठक में प्रशाषनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए मंजूरी दे दी गई.इधर विधायक सोनाराम सिंकु नें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अभार प्रकट करते हुए कहा की हम उनको ध्नयाद देतें है,हेमंत दा है तो हिम्मत है जो कहता है वो करता है.
वहीं यह भी कहा की उक्त योजना को स्वीकृति मिलने से अब वर्षो पुरानी ग्रामिणों का मांग पुरा ही नहीं हुआ बल्की अब व्यापारियो व स्थानिय ग्रामीणों को और सुगम पथ पर चलाना होगा आसान.इससे क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था भी मिलेगी तथा व्यापारियों को बाजार आना भी आसान हो जायेगा.इसलिए पुनः मुख्यमंत्री हेमंत दा को ध्नयवाद.


